पंजाब कैबिनेट के नए सदस्य गुरमीत सिंह खुडियां ने संभाला पदभार

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 05:07 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब मंत्रीमंडल में शामिल हुए नए सदस्य गुरमीत सिंह खुडियां ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के तौर पर पदभार संभाला।

स.खुडियां के साथ कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, चेतन सिंह जौडामाजरा, कुलदीप सिंह धालीवाल और ब्रम शंकर जिंपा और विधायक जगरूप सिंह गिल, प्रो. बलजिंदर कौर, गुरदित सिंह सेखों, रजनीश दहिया, जगदीप गोल्डी कंबोज, अमनशेर सिंह शैरी कलसी, दविंदर सिंह लाडी धौंस, नरिंदर पाल सिंह सवना, अमनदीप गोल्डी मुसाफिर, मनजिंदर सिंह लालपुरा और सरवन सिंह धुन्न की उपस्थिति में अपना पद संभाला। कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने स.खुडियां को मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते स.खुडियां ने नई नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

इस मौके पर लंबी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लंबी विधानसभा क्षेत्र से विधायक स.खुड़ियां को कैबिनेट मंत्री बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों से जुडे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash