Ludhiana: लोगों पर पड़ेगी महंगाई की मार, एक मई से दूध के नए Rate लागू

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 07:32 PM (IST)

लुधियाना : एक बार फिर दूध का रेट बढ़ने जा रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में दूध का रेट 5 रुपए प्रति किलो बढ़ जाएंगे। ये फैसला लुधियाना के हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक में लिया है। डेयरी एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह लाहोरिया व चेयरमेन परमिंदर सिंह बोबी ने कहा कि ताजपुर रोड और हंबड़ा रोड दोनों डेयरी कॉम्प्लेक्स की आज साझा बैठक हुई है।

इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ते खर्चों के कारण अब दूध सस्ता देना संभव नहीं है। यह बढ़ोतरी की दरें पूरे लुधियाना में लागू होगी। एसोसिएशन के मुताबिक लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं लेबर की कमी और मजदूरी में बढ़ोतरी हो रही है। गैस सिलेंडर न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News