बड़ी खबर: AAP सरकार के नए मंत्री इस दिन लेंगे शपथ, होगी पहली कैबिनेट बैठक

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 09:31 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में नई बनी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रियों की तरफ से शनिवार को शपथ ली जाएगी। मंत्रियों का यह शपथ समारोह 19 मार्च दिन शनिवार को सुबह 11 बजे राजभवन में होगा। इस सूची में कौन -कौन शामिल होगा, इस बारे अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पता नहीं लग सका कि इस समारोह दौरान कितने मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रियों के शपथ लेने के बाद पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक होगी। यह बैठक शनिवार दोपहर 12.30 बजे होगी, जिसमें मान सरकार की तरफ से कई बड़े फ़ैसले लिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
 

Content Writer

Vatika