DMC के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की सेवाओं में हुआ विस्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 07:10 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): दयानंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डी.एम.सी.एच.) में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में एक अत्याधुनिक एंडोस्कोपी रिकवरी कॉम्प्लेक्स आज मरीजों के लिए शुरू हो गया। प्रेम कुमार गुप्ता, सचिव डी.एम.सी.एच. मैनेजिंग सोसाइटी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर बोलते हुए गुप्ता ने रोगियों की गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करने में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की सेवाओं और योगदान की सराहना की। गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1991 में स्थापित, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग उत्तरी भारत में सबसे बड़ी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी इकाइयों में से एक है, जो सालाना 10,000 से अधिक एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं को करने के अलावा लगभग 70,000 आउट पेशेंट और 5000 इनपेशेंट का सफलतापूर्वक उपचार किया जाता है।

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. अजीत सूद ने बताया कि यह विभाग भारत के पहले कुछ केंद्रों में से एक है जिसमें थर्ड स्पेस एंडोस्कोपी, एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड, एंटरोस्कोपी तथा कैप्सूल एंडोस्कोपी सहित उन्नत एंडोस्कोपिक उपचार उपलब्ध है। इस अवसर पर अन्य के अलावा डॉ. संदीप पुरी प्रिंसिपल डी.एम.सी.एच., डॉ. जी.एस. वांडर वाइस प्रिंसिपल डी.एम.सी.एच., मेडिकल सुपरीटैंडेंट डॉ. अश्विनी के. चौधरी, डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. बिशव मोहन, डीन अकादमिक डॉ. संदीप कौशल, डॉ. रमित महाजन एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. योगेश गुप्ता सहायक प्रोफेसर, डॉ. अर्शदीप सिंह सहायक प्रोफेसर तथा डॉ. मोनिका बंसल भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News