कर्मचारियों की हाजिरी और वेतन को लेकर नए आदेश, 1 नवंबर से लागू होगा सिस्टम

punjabkesari.in Sunday, Oct 26, 2025 - 10:11 AM (IST)

चंडीगढ़ (मनप्रीत) : नगर निगम के सभी विभागों और शाखाओं में 1 नवंबर से फेशियल ऑथेंटिकेशनआधार आधारित बायोमेट्रिक अटैंडेंट सिस्टम (ए.ई.बी.ए.एस.)  लागू की जाएगी। इस पहल से उपस्थिति दर्ज करने के लिए व्यक्तिगत स्मार्टफोन के माध्यम से चेहरे से पहचान (फेशियल ऑथेंटिकेशन) का उपयोग अनिवार्य हो जाएगा, जिससे एक आधुनिक, सटीक और जवाबदेह उपस्थिति प्रणाली सुनिश्चित होगी। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने A,E,B,A,S, प्रणाली की प्रगति और संचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और सख्त एवं तत्काल अनुपालन के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए।

 Biometric Attendance

जानकारी के अनुसार, निगम में वर्तमान में 10,930 कर्मचारी हैं और विकसित बायोमेट्रिक उपस्थिति पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जिन अधिकारियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें सात दिनों के भीतर अपना पंजीकरण पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यह नियम सभी एम.सी.सी. कर्मचारियों पर लागू होगा। यह नियमित, ठेके पर रखे, आउटसोर्स और फील्ड कर्मचारियों सहित सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है।

यह भी आदेश दिया गया कि 1 नवंबर से सभी कर्मचारियों के वेतन को उनके बायोमेट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड से सख्ती से जोड़ा जाएगा। निगम के आई.टी. विंग ने सुचारू और सुसंगत कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक विंग, शाखा और डिवीजन के सभी नोडल अधिकारियों/सिंगल प्वाइंट ऑफ कंटेक्ट (एस.पी.ओ.सी.) के लिए पहले ही व्यापक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए हैं। इसके अलावा, सभी पंजीकृत कर्मचारियों को उपस्थिति पोर्टल पर उचित रिकॉर्ड रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए 31 अक्टूबर तक अपने बायोमेट्रिक और सेवा विवरण, जिसमें उनकी नियुक्ति का स्थान भी शामिल है, अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News