श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 06:04 AM (IST)

अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और दोनों उपमुख्यमंत्रियों सुखजिन्दर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी सचखंड श्री दरबार साहिब में अमृत समय पर होने वाली पालकी साहिब की सेवा में शामिल हुए। जिसके लिए मुख्यमंत्री चन्नी देर रात अमृतसर पहुंचे थे। जहां वह श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए।

बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सुबह छह बजे श्री रामतीर्थ, सात बजे जलियांवाला बाग और साढ़े सात बजे श्री दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होंगे। 

Content Writer

Pardeep