पंजाब के सबसे मंहगे Toll Plaza को लेकर आई नई Update, घर से निकलने से पहले पढ़ें..

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 01:17 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट 1 अप्रैल को बढ़ने थे, लेकिन फिलहाल इस फैसले को टाल दिया गया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण टोल दरें बढ़ाने का फैसला टाल दिया गया है।

फिलहाल अगले अपडेट तक टोल प्लाजा पर पुरानी दरें ही वसूली जाएंगी. बता दें कि इससे पहले नेशनल हाईवे अथॉरिटी  (एनएचआई) ने 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद पूरे देश सहित टोल दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

इसके तहत 2 से 5 फीसदी तक रेट बढ़ाए जाने था, लेकिन अब टोल प्लाजा पर पुरानी दरें ही वसूली जाएंगी। इसका कारण यह है कि पूरे देश में चुनावी माहौल चल रहा है और चुनाव आचार संहिता लागू है, इसलिए टोल प्लाजा की दरें फिलहाल नहीं बढ़ाई गई हैं।

Content Writer

Vatika