होमगार्ड जवान के थाने के अंदर जहर निगलने के मामले में नया खुलासा

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 10:45 AM (IST)

खन्ना: सदर थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में नामजद समराला जी.आर.पी. में तैनात होमगार्ड जवान बहादर सिंह (48) निवासी भुम्मदी द्वारा जहर निगलने के मामले में नया खुलासा हुआ। बहादर सिंह के रिश्तेदारों के अनुसार उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया। इस संबंधी शिकायतकत्र्ता पक्ष ने वीरवार को जब भुम्मदी में बहादर सिंह के घर आकर उन्हें जलील किया तथा गालियां दीं तो इस पर बहादर सिंह शिकायत लेकर थाने गया था। वहां न जाने क्या हुआ कि उसने थाने के अंदर ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया था और वहां से उसे रैफर करने के बाद परिवार के लोग उसे दोराहा के एक निजी अस्पताल में ले आए थे। वहां उसका इलाज चल रहा है। 

शिकायतकत्र्ता पक्ष की शिकायत देने गया था थाने
वहीं, दूसरी तरफ बहादर सिंह, उसकी पत्नी गुरमीत कौर तथा बेटी नवजोत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने वाले शिकायतकत्र्ता ज्ञान सिंह पुत्र लेट महिंदर सिंह निवासी गांव मंडेर थाना नाभा जिला पटियाला के अनुसार उसके बेटे गुरजिंदर सिंह ने 12वीं पास की हुई है। उसका लड़का गुरजिंदर सिंह पक्के तौर पर कैनेडा जाना चाहता था। इसलिए उनकी बातचीत नवजोत कौर पुत्री बहादर सिंह से शादी संबंधी हुई थी। उसका लड़का वर्ष 2011 से इंगलैंड गया हुआ था। बहादर सिंह, जोकि उसकी रिश्तेदार जसप्रीत कौर पत्नी जसबीर सिंह का मौसा है, इसलिए वह उसे जानते थे। बहादर सिंह ने उसे कहा कि अगर उसकी लड़की को वह अपने खर्चे पर आइलेट्स करवा दें तथा उसका विदेश जाने तथा पढ़ाई का खर्च कर दें तो नवजोत कौर उनके लड़के को कैनेडा ले जाएगी इसलिए उनके लड़के गुरजिंदर सिंह की मंगनी की रस्म जनवरी 2016 में गुरजिंदर सिंह की गैरहाजिरी में नवजोत कौर के साथ खन्ना के दावत रैस्टोरैंट में कर दी गई। जिस पर उनका 35 हजार रुपए खर्च आया था। उस समय नवजोत कौर को सोने की अंगूठी डाली गई थी। बहादर सिंह के पिता प्रेम सिंह के बैंक खाते का अधिकार बहादर सिंह के पास है। उनकी तरफ से पांच लाख रुपए को-ऑप्रेटिव बैंक ईसड़ू, पंजाब एंड सिंध बैंक जसपालों में जमा कराए गए। 
 

25 दिसम्बर 2017 को नवजोत कौर कनाडा पहुंची
जुलाई 2016 के अंत में 12 लाख रुपए को-आप्रेटिव बैंक ईसड़ू तथा पंजाब एंड सिंध बैंक जसपालों में प्रेम सिंह के खाते में जमा कराए गए। अक्तूबर 2017 में बहादर सिंह की मांग पर अढा़ई लाख रुपए उसके भतीजे जसवीर सिंह ने मथुट फाइनांस में से लोन बहादर सिंह को नकद लेकर दिया। नवम्बर 2017 में नवजोत कौर का कैनेडा का वीजा आ गया था तो उन्होंने 1.83 लाख रुपए गुरशरण सिंह निवासी उटालां के सामने खन्ना में देकर नवजोत कौर का पासपोर्ट लेकर आए थे। इस उपरांत 30 हजार रुपए के डालर खरीद किए तथा 52 हजार रुपए की एयर टिकटें खरीद कर दी गई थीं। 25 दिसम्बर 2017 को नवजोत कौर उनकी तरफ से खर्च करने पर कैनेडा पहुंच गई थी। जिसे जाते समय 12 हजार रुपए का सामान खरीदकर दिया गया था। इस रकम का वह साढ़े 6 लाख ब्याज दे चुके हैं। फरवरी 2018 में 38 हजार रुपए का लैपटाप, 25 हजार रुपए का मोबाइल नवजोत कौर को खरीदकर दिया गया। मई 2018 में नवजोत कौर की फीस अढ़ाई लाख रुपए बहादर सिंह के खाते में जमा कराई गई। जुलाई 2018 में बहादर सिंह ने उसके लड़के गुरजिंदर सिंह को नवजोत कौर से शादी के लिए भारत बुला लिया। बाद में न तो शादी की बात की गई और न ही उनके लड़के का वीजा लगवाया गया। बहादर सिंह ने फंडों के 10 लाख रुपए उन्हें वापस कर दिए। बाकी की 25 लाख रकम देने से इंकार कर दिया गया तथा उल्टा धमकियां देनी शुरू कर दी गईं। जिस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी और जांच पड़ताल के उपरांत मामला दर्ज हुआ।

Vatika