नवजोत सिद्धू के बारे में फैली नई अफवाह!

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 06:02 PM (IST)

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ विवाद के बाद पूरी तरह शांत होकर बैठे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू बारे इन दिनों नई अफवाह फैली हुई है। वह यह है कि नवजोत सिद्धू दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस करके प्रचार करने नहीं गए क्योंकि उनको ज्योतिष ने ऐसा करने से मना किया था और यदि वह दिल्ली में प्रचार करते हैं तो इसके साथ उनके कॅरियर पर प्रभाव पड़ सकता है। इस पर कांग्रेसी विधायक डा. राज कुमार वेरका ने सिद्धू का पक्ष लिया है। 

वेरका का कहना है कि नवजोत सिद्धू परिवार में व्यस्त होने के कारण दिल्ली प्रचार करने नहीं जा सके हैं। वेरका ने कहा कि नवजोत सिद्धू पार्टी के खिलाफ नहीं हैं जबकि विरोधियों की तरफ से जान-बूझ कर सिद्धू बारे गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। एस.सी-एस.टी. एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत बताते वेरका ने कहा कि भाजपा की तरफ से जान-बूझ कर डर का माहौल बनाया जा रहा है। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू को चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था परन्तु इसके बावजूद सिद्धू ने दिल्ली चुनाव से दूरी बनाई रखी। जहां मुख्यमंत्री सहित पंजाब के कई मंत्रियों ने दिल्ली में ताबड़तोड़ प्रचार किया, वहीं  सिद्धू पहले की तरह दिल्ली चुनाव सेे गायब रहे। 

Vaneet