किडनी ट्रांसप्लांट मामले में नया मोड़, अब सामने आई एक और हैरानीजनक बात

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2023 - 02:38 PM (IST)

डेराबस्सी (अनिल): डेराबस्सी के इंडस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट कांड के मामले में पुलिस ने अस्पताल के कोऑर्डिनेटर अभिषेक और यूपी के राज नारायण को गिरफ्तार कर अहम जानकारी हासिल की है। पुलिस के अनुसार अभिषेक की भूमिका संदिग्ध है। इससे अहम सुराग भी मिले हैं, जिसमें फर्जी डोनर कपिल सिरसा को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार कपिल इनके संपर्क में कैसे आया और इसमें किसकी भूमिका है, ये सब जांच का विषय है। मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार का किरदार शुरु से संदिग्ध रहा है।    

अभिषेक मकान नंबर 523, जिला बिजौली, आगरा का रहने वाला है। उसका दूसरा साथी राज नायायण भी आगरा का रहने वाला है। 28 वर्षीय अभिषेक ने 2021 में रेनल ट्रांसप्लांटेशन कोऑर्डिनेटर (आरटीसी) के रुप में इंडस अस्पताल में दाखिला लिया। इससे पहले वह पंचकूला के अलकेमिस्ट अस्पताल में था, जहां उसे बाहर निकाला गया था। अभिषेक की अस्पताल में तनख्वाह 45,000 रुपए महिना थी पर वह एस साल से महंगे शौक पालने लग पड़ा था।

इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मोहाली की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन को जांच सौंप दी है। डेराबस्सी के ए.एस.पी. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि इस मामले में अहम सुराग मिले हैं, बहुत जल्द मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की पकड़ में होंगे।

इस दौरान इंडस अस्पताल में सतीश तायल नाम के व्यक्ति की किडनी ट्रांसप्लांट का मामला भी पुलिस जांच का हिस्सा बन गया है। वहीं, अस्पताल प्रबंधकों का कहना है कि इस केस का ऑपरेशन नहीं हुआ।

सतीश के मामले के साथ ही पुलिस एक और मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह मामला हरियाणा के ही कृष्णा मोंगा का है। मोंगा को पहले उसके बेटे और बाद में उनके भाई द्वारा खून के रिश्ते में एक किडनी दान करने की पेशकश की गई थी। इस संबंध में अस्पताल प्रलंधकों ने बताया कि पुत्र और भाई के अनफिट होने के कारण किडनी नहीं ली जा सकती। दोनों को मेडिकल आधार पर अयोग्य मानते हुए केस को रद्द कर दिया गया था।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash