Breaking: पूर्व Deputy CM रंधावा के बेटे के मामले में आया नया मोड़, सामने आई ये Video

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 05:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा पर लगे किडनैपिंग व मारपीट के आरोप मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज नरवीर सिंह गिल ने एक वीडियो जारी की और उदयवीर रंधावा पर एक और बड़ा आरोप लगाया। नरवीर ने कहा कि उदयवीर के गनमैनों ने मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट की। बताया जा रहा है कि वीडियो में सिक्योरिटी ने नरवीर गिल को पकड़ा हुआ है।

नरवीर ने बताया  कि मुझे बेइज़्ज़त करने की मंशा से यह वीडियो उदयवीर रंधावा ने खुद बनाई थी जिसमें वह उस पर वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही नरवीर ने कहा कि मैंने ये वीडियो पुलिस को दी थी परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नरवीर ने कहा कि मुझे 3 सालों से डराया-धमकाया जा रहा है। उसने कहा कि सुखजिंदर रंधावा ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर उसको फंसाया है। नरवीर ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाए कि उनके द्वारा सियासी नेताओं के दबाव में आकर उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती जोकि सरासर गलत है।   

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों उदयवीर सिंह रंधावा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज़ किया था। साथ ही शिकायकर्ता नरवीर के खिलाफ भी पुलिस ने पर्चा दर्ज़ किया था। चंडीगढ़ पुलिस ने धारा 341, 323, 506 के तहत मामला दर्ज़ किया था। एस.एस.पी. के मुताबिक फैक्ट चेक के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस पर्चा दर्ज़ किया गया। दरअसल, सुखजिंदर रंधावा के बेटे पर नरवीर सिंह ने मारपीट के अलावा किडनैपिंग के भी गंभीर आरोप लगाए थे। चंडीगढ़ के एक 5 स्टार होटल में हंगामा हुआ था। इस दौरान दो पक्षों के बीच बहस के बाद झड़प हुई थी जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पुलिस को उदयवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News