Salman Khan के घर फायरिंग मामले में नया मोड़, Punjab से जुड़ रहे तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 02:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क : बॉलीवुड एक्टर सलमान खाने के घर पर फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस फारिंग मामले के तार पंजाब के जालंधर जिले से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच में पता चला है कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों ने 14 अप्रैल को फायरिंग से पहले 3 बार अभिनेता के घर पर रेकी की गई थी। पता चला है कि पैसे के लिए विक्की गुप्ता और सागर पाल ने गोलियां चलाईं। गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्ता और पॉल को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने यह काम सौंपा था।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी और मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सागर पाल के पिता जोगिंदर शाह ने मंगलवार को कहा कि जब उन्होंने सलमान खान के घर फायरिंग मामले में अपने बेटे को शामिल होने के बारे में पता लगा तो वह हैरान रह गए। इस मामले में सागर की संलिप्तता के बारे में सोशल मीडिया से ही पता चला। पिता ने कहा कि हम नहीं जानते कि यह कैसे हुआ,  वह पहले कभी किसी अपराध में शामिल नहीं था। वह जालंधर में काम करता था, मुंबई कैसे पहुंचे मुझे नहीं पता।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की पुलिस ने दोनों आरोपियों के परिवार वालों से पूछताछ की। फायरिंग के बाद दोनों आरोपियों ने पब्लिक ट्रांसपोर्टका इस्तेमाल किया और पुलिस से बचने के लिए रूट तक बदले। दोनों आरोपी सलमान खान के घर के बाहर 5 राउंड गोलियां चलाने के बाद भाग रहे थे। इसके बाद सोमवार को पुलिस इन्हें देर रात कच्छ जिले से एक गांव में गिरफ्तार किया। आपको बता दें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर सुबह 4.55  पर  2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और गोलियां चला दीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

News Editor

Kamini