स्वागतम 2021ः तस्वीरों में देखें जालंधर वासियों ने कैसे मनाया नए साल का जश्न

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 10:12 PM (IST)

जालंधर (महेश): आज पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन और प्रोटोकॉल के बावजूद नए साल के स्वागत में लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। नए साल का जश्न जालंधर जिले में बड़े उत्साह से मनाया गया। 



नए साल के आगमन पर श्री विजय चोपड़ा के संरक्षण में चल रही संस्थाओं लाल केसरी सेवा समिति और केसरी साहित्य संगम द्वारा स्थानीय एक होटल में करवाए गए समारोह में मुशायरा, संगीत और डांस का आयोजन किया गया, वहीं महिला सदस्यों का फैशन शो भी करवाया गया।



केसरी साहित्य संगम के चेयरमैन सुरजीत सिंह की प्रधानगी में करवाए इस समारोह में कांग्रेसी नेती यशपाल सिंह धीमान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और मुख्य संचालक जोगिंदर कृष्ण शर्मा द्वारा जोत जलाकर समारोह की शुरुआत की गई। सबसे पहले पंजाबी गायक सुरिंदर गुलशन ने शब्द गायन किया और फिर गजल पेश करके खूब समय बांधा, जबकि हरभजन नाहलां और दविंदर दिलदार ने पंजाबी गीतों के साथ माहौल को और बढ़िया बनाया। 



उक्त दोनों संस्थाओं के प्रधान दविंदर शर्मा योगी ने जहां गजल पेश की, वहीं नए साल 2021 की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि हमें सब को मंगल-कामना करनी चाहिए कि साल 2020 के साथ कोरोना महामारी भी चली जाए क्योंकि इस पूरे साल महामारी में ही निकला है।



उन्होंने कहा कि हमें श्री विजय चोपड़ा जी की लंबी उम्र और सेहतमंद जीवन के लिए प्रार्थना करनी चाहिए तांकि उन्होंने मार्गदर्शन में जो जरुरतमंदों की सहायता हो रही है, आगे भी इसी तरह होती रहे।



इस मौके जहां मीनाक्षी शर्मा, वरिंदर अदब, रजनी, जतिंदर शर्मा और उदय चंदर लूथरा ने गजलें पेश की, वहीं डौली हांडा, सारिका भारद्वाज, वीना महाजन, अनू गुप्ता, रीमा सचदेव, अंजू लूंबा, अनिता शर्मा, परमजीत कुमारी, वंदना सोनी, डॉ. सरोज और सपना ने फैशन शो में भाग लिया। नीरू कपूर और अंजू मदान ने जजों की भूमिका निभाई।



मंच का संचालन करते हुए सुनील कपूर और परमदास हीर ने सभी का स्वागत किया और कहा कि वह कामना करते हैं कि नया साल सभी के लिए अच्छा रहे। इस मौके नवदीप शर्मा, सोमेश आनंद, भरत अरोड़ा, नरिंदर शर्मा, मदन लाल नाहर, सुभाष अरोड़ा, राम लुभाया महिता, आदित्य शर्मा, राज कपूर, हरिओम भारद्वाज और वरिंदर शर्मा काला भी मौजूद थे।



बता दें कि नए साल की शुरुआत सबसे पहले न्यूजीलैंड से हुई और अब भारत में भी नए साल ने जोरदार अंदाज में दस्तक दे दी है। हालांकि कोरोना प्रोटोकल की वजह से लोग अपने घर से नए साल का स्वागत कर रहे हैं। ज्यादातर जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है।









Mohit