नवजात बच्चे की 5 दिन बाद अस्पताल में मौत, मां-बाप बोले- ''6 साल पहले भी....''

punjabkesari.in Friday, Jul 02, 2021 - 05:56 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में लापरवाही का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां की तरफ से अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। यहां पर परमजीत कौर और उनके पति सिमरनजीत सिंह ने पुलिस थाने में जाकर डॉक्टरों को सख्त कार्रवाही की मांग की है। 

मामले की जानकारी देते हुए सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की 5 दिन सुबह सात बजे प्री मच्योर डिलीवरी हुई थी, लेकिन आज उनके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान अलग-अलग डॉक्टर आते थे जिससे उसे किसी एक डॉक्टर से उचित ट्रीटमेंट नहीं मिला। उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह 6 साल पहले भी उनके बच्चे की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि बिल बनाने के चक्कर में अस्पताल प्रशासन ने करीब सवा महीने से उसकी पत्नी को दाखिल किया हुआ था। उन्होंने थाना डिवीज़न नंबर तीन की पुलिस से मांग की है कि आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाही की जाएं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News