मां को बिना बताए नवजात का किया 2 लाख में सौदा, पिता और मामा सहित 5 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2020 - 11:13 AM (IST)

जलालाबाद(सेतिया,सुमित,टीनू):थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस ने नवजात को मां को बिना बताए पिता द्वारा किसी को बेचने के आरोप में 2 महिलाओं सहित 5 लोगों  गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में कुलवंत सिंह पुत्र बंता सिंह वासी फलियां वाला, बब्बू पुत्र लछमन सिंह वासी जम्मु बस्ती जलालाबाद हाल गांधी नगर, बलविंदर कौर पत्नी सुखपाल सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब, ज्ञानो बाई पत्नी गुरदेव सिंह श्री मुक्तसर साहिब तथा चरनजीत सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते डी.एस.पी. जसपाल सिंह तथा एस.एच.ओ. अमरिंदर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे कि शहीद ऊधम सिंह चौंक समीप किसी सूचना दी कि बब्बू बच्चे का मामा तथा कुलवंत सिंह बच्चे का पिता अपने नवशिशु को बलविंदर कोर, ज्ञानो बाई तथा चरनजीत सिंह को 2 लाख में बेच रहे हैं।  सूचना के आधार पर मौके पर रेड की गई उक्त पांचों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बच्चे को मां को सौंप दिया। डी.एस.पी. जसपाल सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह मजदूरी करता है। उसके घर पहले एक बेटा व एक बेटी है। पैसो की मजबूरी के चलते उसने बच्चे का 2 लाख रुपए में सौदा बलविंद्र कौर के साथ किया। पुलिस ने सौदे के तहत लिए गए एक लाख रुपए कुलवंत सिंह से और 80 हजार रूपए बलविंद्र कौर से बरामद कर लिए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News