परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भयानक सड़क हादसे में नवजात बच्चे की मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 09:37 AM (IST)

डेराबस्सी : पी.जी.आई. चंडीगढ़ से एंबुलेंस में एक व्यक्ति नवजात लड़के को लेकर कैथल लौट रहा था कि चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर के पास एक ट्रक के पीछे एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में नवजात लड़के की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। पिता को पंचकुला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यालय समय बदलने का लिया फैसला, जानें क्यों

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार सुबह 3 बजे हुआ। एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया कि कैथल के रहने वाले 28 वर्ष के संदीप कुमार के घर पिछले महीने दो जुड़वा बच्चे हुए। दोनों बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें बीते दिन पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया। रात एक बजे नवजन्मी लड़की की मौत हो गई, जब कि नवजात लड़के को डाक्टरों ने ठीक बता कर छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 'पेड हालीडे' को लेकर नोटीफिकेशन जारी

संदीप अपनी नवजन्मी बेटी का शव और डाक्टरों की तरफ से ठीक बताए गए नवजात पुत्र को लेकर इको-वैन एंबुलेंस में कैथल लौट रहा थी। इसी दौरान भांखरपुर में सड़क पर खड़े एक ट्रक के पीछे एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया पर इस दौरान नवजात लड़के की भी मौत हो गई। उसका पिता संदीप गंभीर रुप से घायल हो गया। एस.आई. बलवीर ने फरार एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash