नवजात भ्रूण को आवारा कुत्तों ने नोच खाया

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 09:19 AM (IST)

साहनेवाल/कोहाड़ा(जगरूप): किसी कुंवारी मां द्वारा अपने पाप को छुपाने के लिए भ्रूण हत्या करते हुए नवजात भ्रूण को गांव मिआनी के नजदीक सुनसान स्थान पर फैंक दिया गया। जहां आवारा कुत्तों ने नवजात भ्रूण को नोच-नोच कर खा लिया। 

इस संबंधी उस समय पता चला जब रतन सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी मिआनी ने सायं को करीब 3.30 बजे पानी की सप्लाई देने के लिए जाते वक्त एक कुत्ते के मुंह में नवजात का भ्रूण देखा। कुत्ते को डंडे से डराने के बाद वह भ्रूण को वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद इसकी सूचना थाना कूमकलां की पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने रतन सिंह के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Edited By

Sunita sarangal