फिरोजपुर के नए DC बने चंद्र गैंद

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 09:04 PM (IST)

फिरोजपुर(भुल्लर, कुमार, परमजीत, मल्होत्रा ): डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने जिला प्रशासनिक कांप्लैक्स में अपना पद संभाल लिया है। इससे पहले प्रशासनिक कांप्लैक्स में पहुंचने पर उनको पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से गाड ऑफ ऑनर दिया गया। पद संभालने उपरांत के कमिशनर चंद्र ने कहा कि समस्त आधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक जिला निवासियों को पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को चुनाव कमिशन की हिदायतों के अनुसार ही करवाए जाएंगे।

विकास कार्यों की ली जानकारी
इससे पहले वह सचिव, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड में सेवाएं निभा रहे थे। इस दौरान उन्होंने विशेष बैठक कर समूह आधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मुलाकात भी की और जिले में चल रहे कामों बारे विस्तार के साथ जानकारी भी हासिल की। इसके बाद नव नियुक्त डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद, समस्त आधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से पूर्व रह चुके डिप्टी कमिश्नर बलविन्दर सिंह धालीवाल को यादगारी चिह्न भेंट कर सन्मानित किया गया। इस मौके समूह प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।


 

Vaneet