Jalandhar Blast Case: विदेशी लिंक्स सामने आने पर इस बड़ी जांच एजैंसी की एंट्री

punjabkesari.in Wednesday, Apr 16, 2025 - 09:19 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ब्लास्ट मामले में ब़डी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अब इस ब्लास्ट मामले में देश की सबसे बड़ी जांच एजैंसी एन.आई.ए. की एंट्री हो गई है और अब इस मामले की जांच  एन.आई.ए. अपने तरीके से करेगी। बता दें कि उक्त हमले में विदेशी लिंक्स सामने आए हैं, जिसके बाद उक्त मामले में एन.आई.ए. ने मोर्चा संभाला है, जोकि अपने तरीके से इस मामले की जांच करेगी। 

गौरतलब है कि बेशक पंजाब पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और मामले की जांच चल रही है। 2 आरोपी जालंधर से पकड़े गए हैं, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब इस मामले में एन.आई.ए. की एंट्री होने के बाद संभवतः पंजाब पुलिस इस केस को एन.आई.ए. के हवाले कर देगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News