लुधियाना ब्लास्ट मामले में एन.आई.ए. ने की ये घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 04:51 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना ब्लास्ट मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है इस मामले में जानकारी देने वालों के लिए ईनाम की घोषणा की गई है। मामले की छानबीन कर रही एन.आई.ए. ने सूचना देने वालों को 5 लाख रुपए ईनाम की घोषणा की है। एन.आई.ए. ने इस मामले से जुड़े आरोपियों की जानकारी देने वालों के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही एन.आई.ए. ने कहा है कि जानकारी देने वाले शख्स का नाम गुप्त रखा जाएगा। 

बता दें कि लुधियाना की अदालत परिसर में विस्फोट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। ब्लास्ट मामले की शुरूआती जांच में एजैंसियों को अहम जानकारी मिली थी। इस दौरान हादसे में जिस शख्स की मौत हुई थी, उसका ही हाथ वारदात के पीछे था। कोर्ट ब्लास्ट में मारे गए शख्स की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor