कांग्रेसी नेता मंड को NIA ने भेजा नोटिस , जानें क्यो

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 11:57 AM (IST)

लुधियाना (राज):  कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड को एन.आई.ए. ने नोटिस भेज  18 अप्रैल को चंडीगढ़ ऑफिस में बुलाया है। एन.आई.ए. ने नोटिस में कंटरपंथियों के खिलाफ बोलने पर पेश होकर जबाव देने को कहा है।

 दरअसल, यह नोटिस थाना सराभा नगर के जरिए भेजा गया है। जोकि फिल्लौर के एक मंदिर के पुजारी और सेवादार महिला को गोली मारकर हत्या करने का केस एन.आई.ए. को शिफ्ट किया गया था।उक्त मामले में विदेश में बैठे कुछ व्यक्ति, जोकि आतंकियों के साथ जुड़े हुए है, उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। 

Content Writer

Vatika