गुरदासपुर के गांव में NIA की रेड, विदेश से फंडिंग की आशंका

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 02:25 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर में  नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की रेड होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गांव मुन्नन कलां (बजाड़) में आज सुबहे तड़कसार NIA ने रेड की है। भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन गांव में रहने वाले एक एजेंट के घर पर किया जा रहा है। 

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला विदेश से पैसे ट्रांसफर से जुड़ा बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। हालांकि, नोटिस जारी करने के कारणों और जांच के असली विषय के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले पर न तो कोई अधिकारी बात करने को तैयार है और न ही परिवार वालों की तरफ से कोई जानकारी दी गई है। इस वजह से NIA के ऑपरेशन की पूरी डिटेल्स अभी तक साफ नहीं हो पाई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News