कैबिनेट मंत्री की भतीजी के साथ ससुराल की तरफ से मारपीट, शादी के 5 दिनों बाद में ही दिखा दिया असली रंग

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 12:44 PM (IST)

नाभा(जैन): कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी की भतीजी को ससुराल परिवार की तरफ से परेशान और मारपीट करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद के 6 रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों परिवार कांग्रेस के 2 बड़े राजनीतिज्ञों के नजदीकी रिश्तेदार हैं। 

एस.एच.ओ. के अनुसार शिवा एन्क्लेव कॉलोनी के निवासी और सहकारी बैंक से सेवामुक्त चीफ मैनेजर नरेश चौधरी की बेटी आयूषी के बयानों के अनुसार उसके पति मानव कोलधार, जेठ राहुल कोलधार, जेठानी तनवीर कौर, सास मनजीत कौर, ससुर रोशन लाल निवासी 
मोहाली और बेबी पत्नी दीपक कौंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आयूषी की शादी 27 फरवरी 2020 को हुई थी। सिर्फ 5 दिन ससुराल परिवार में रहने के बाद आयूषी यहां माता-पिता के पास आ गई। उसे और दहेज लेकर आने के लिए परेशान किया जाता था और मारपीट भी की गई। लाखों रुपए का सामान दहेज में दिया गया जो ससुराल वालों के पास ही है। लड़की के माता-पिता द्वारा परेशान होकर मामला दर्ज करवाया गया है। ससुराल परिवार पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह के.पी. का नजदीकी रिश्तेदार है। इस हाई प्रोफाइल केस की अहम बात यह है कि अरुणा चौधरी के पास महिलाओं की सुरक्षा का विभाग भी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News