किडनी का इलाज करवाने आया नाइजीरियन तस्कर जालंधर में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 09:47 PM (IST)

जालंधर (वरुण): जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ वन द्वारा पकड़ा नाइजीरियन तस्कर भारत में मेडिकल वीजा पर दिल्ली आया था। पुलिस ने नाइजीरियन युवक ओबी को शुक्रवार की शाम को गिरफतार किया था जिससे 255 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी। 

सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि ओबी एक साल से दिल्ली में रह रहा है। वह मेडिकल वीजा पर आया था जिसने अपनी किडनी का इलाज करवाना था। उन्होंने कहा कि ओबी दिसंबर 2017 को जालंधर में हैरोइन बेच कर गया था जिसके बाद से उसका ट्रैप लगाया हुआ था और शुक्रवार को उस दबोच लिया गया। पुलिस ने उसे दिल्ली से अरैस्ट किया है लेकिन गिर3तारी सुभाना गांव से दिखाई है। पुलिस के मुताबिक ओबी का वीजा 19 दिसंबर को खत्म हो जाएगा लेकिन पुलिस के पास अभी दस्तावेज नहीं मिले है। यह बात खुद नाइजीरियन ही बता रहा है। 

पुलिस ने नाइजीरियन को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसका पासपोर्ट चैक किया जाएगा जिसके बाद ही पता लग सकेगा कि वह ओवर स्टे है या नहीं। पुलिस ने ओबी से 255 ग्राम हैरोइन बरामद किया था। ओबी दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहा था। पुलिस यह भी पता लगवा रही है कि वह मेडिकल का बहाना बना कर यहां आया था या सच में उसकी किडनी का इलाज होना था। 

Mohit