55 ग्राम हैरोइन समेत नाइजीरियन व 3 अन्य काबू

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 11:43 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (जज्जी) : सी. आई. ए. स्टाफ  सरहिंद  की पुलिस ने55 ग्राम हैरोइन समेत एक नाइजीरियन व 3 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एस.पी. जांच हरपाल सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ सरहिंद के प्रमुख दलवीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत जी.टी. रोड पर माधोपुर चौकी में नाकाबंदी की हुई थी कि कार में सवार फियाज मोहम्मद, मनप्रीत सिंह और आशीष तीनों निवासी मंडी गोबिंदगढ़ को 15 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार कर थाना  सरहिंद में मामला दर्ज कर तीनों से पूछताछ की तो इन्होंने माना कि वे जोहन नाम के नीग्रो नाइजीरियन से उत्तम नगर दिल्ली से हैरोइन लेकर आते हैं। इस पर इन तीनों को माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब में पेश कर फियाज मोहम्मद का 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। 


मनप्रीत सिंह और आशीष को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फियाज मोहम्मद की निशानदेही पर चुकवैमके इगनेतुस उर्फ जोहन निवासी बुगली, शहर अबावो, स्टेट डैटा, नाइजीरिया हाल आबाद तीसरी मंजिल विजय नगर समाधि रोड उत्तम नगर दिल्ली को भी दिल्ली से 40 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Des raj