निर्भया के आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाली वकील सीमा होंगी गोल्ड मैडल से सम्मानित

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 04:27 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा): मालवा सभ्यचारक मंच पंजाब के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा, प्रधान राजीव कुमार लवली व महिला विंग की प्रधान बरजिंदर कौर पार्षद ने मंच की तरफ से निर्भया के आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाली वकील सीमा कुशवाहा को गोल्ड मैडल से सम्मानित करने का ऐलान किया है। 

View image on Twitter

बावा व लवली ने कहा कि निर्भया के आरोपियों को उनके किए गए घिनौने अपराध के लिए कानूनी तौर पर बनती सजा दिलवाने के लिए जिस दलेरी व हिम्मत से वकील सीमा कुशवाहा ने समूचे केस की पैरवी की और निर्भय की मां के साथ दिन रात खड़ी रही। यह भी एक मिसाल है। कहते हैं कि बुरे समय में तो अपने भी साथ छोड़ देते हैं, लेकिन निर्भया की मां ने कानूनी लड़ाई जीतने तक अपनी हिम्मत बनाए रखी और इसमें भी उक्त महिला वकील का ही योगदान रहा।

View image on Twitter

जिसने एक बेटी के तौर पर एक बड़ी लड़ाई लड़ते व कई चुनौतियों व मुश्किलों का सामना करते हुए यह संदेश दिया कि बुरे काम करने वालों को ऐसी ही सख्त सजा मिलेगी। इसलिए महिलाओं को बनता सम्मान दें व उनकी तरफ बुरी आंख उठा कर देखने का बिल्कुल प्रयास न करें। बावा व लवली ने कहा कि उक्त महिला वकील की एक पीड़ित महिला को इंसाफ दिलवाने को लेकर सर्मपित भावना से समाज व विशेष करके लड़कियों को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। 

Image result for निभया के आरोपी
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News