श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए भाजपा प्रधान नितिन नवीन, की सरबत के भले की अरदास

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 05:43 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से पंजाब के तीन दिन के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। इस मौके पर उनके साथ कई बड़े नेता भी मौजूद हैं। इससे पहले अमृतसर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया था। माथा टेकने के बाद वे जलियांवाला बाग, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर में भी जाएंगे।

गौरतलब है कि अमृतसर के बाद वे जालंधर और लुधियाना जाएंगे। लुधियाना में नितिन नवीन जमीनी स्तर के वर्कर्स और नेताओं से मिलेंगे और उनका फीडबैक लेंगे। इसके बाद वे आने वाले चुनावों के लिए रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News