पंजाब के 21 जिलों में कर्फ्यू में कोई छूट नहीं

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2020 - 02:50 PM (IST)

पंजाब: कोरोना वायरस के कारण पंजाब के 21 जिलों में अभी भी कर्फ़्यू को कोई ढील नहीं दी जा रही है। पंजाब में सिर्फ़ एक लुधियाना है जहां प्रशासन ने छूट देने के निर्देश जारी किये हैं। लुधियाना में प्रातःकाल 7 बजे से 11 बजे तक दुकानों खोलने की ढील दी गई है। इस के इलावा इंडस्ट्री खोलने के लिए के पास की ज़रूरत नहीं है परन्तु सोशल डिस्टैंसिंग का ख़ास ध्यान रखने की बात कही है। सिर्फ़ लुधियाना प्रशासन ने ढील देने के निर्देश जारी किए है। कोरोना  हालातों की समीक्षा करने के बाद बाकी सभी ज़िला प्रशासन फ़िलहाल ढील देने से इन्कार कर रहे हैं। पंजाब के कई जिलों के DC ने शाम तक फ़ैसला लेने की बात कही है। पंजाब सरकार ने आज से 4 घंटों की ढील का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री प्रातःकाल 7 से 11 बजे तक ढील देने की बात कही थी।

Edited By

Tania pathak