नॉन-टीचिंग स्टाफ ने सरकार विरुद्ध लगाया धरना, दी चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 07:51 PM (IST)

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): पंजाब और चंडीगढ़ नॉन-टीचिंग एडिड और अन-एडेड एम्पलाइज यूनियन ने रोष धरना लगाया। सरकार की तरफ से पिछले लम्बे समय से नॉन-टीचिंग स्टाफ की मांगों की अनदेखी करने के कारण लगाया गया। अकाल डिग्री कालेज मसतूआना साहिब की नॉन-टीचिंग एडिड और अन-एडेड एम्पलाइज यूनियन की तरफ से जिला प्रधान सतनाम सिंह मसतूआना के नेतृत्व में कालेज गेट आगे रोष धरना दिया गया। इस दौरान सरकार विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। धरने को संबोधन करते यूनियन के अधिकारी सुपरिडैंटेंड हरदेव सिंह संधू, हरदीप सिंह दुग्गा, हरमेल सिंह धांदरा, जसपाल सिंह दुग्गा, भूरा सिंह बडरुखा और इकाई सचिव गुरचरन सिंह भिंडर अन्य ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों को तारीख 1.12.11 से नया ग्रेड पे लागू कर दिया है परन्तु प्राईवेट एडिड कालेजों के नान-टीचिंग वर्ग के साथ सौतेली मां जैसा सलूक करते ग्रेड-पे सम्बन्धित नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया गया। यूनियन के नेताओं ने मांग की 1.12.11 से नया ग्रेड पे लागू करने के लिए नोटीफिकेसन जारी किया जाए।

इसी तरह तीथी 1.08.2009 से बढ़ी हुई दर के साथ हाऊस रेट और मैडीकल भत्ता 350 /- रपए से बढ़ाकर 500 /- रुपए का नोटिफिकेशन जारी किया जाए, जबकि कालेजों में काम करते टीचिंग स्टाफ को यह लाभ दे दिया गया है। डी.ए. की बकाया राशि के अलावा वे पे-कमीशन को लागू करने और 1.1.2017 से 5% अंतरिम राहत का नोटिफिकेशन जारी किया जाए। नेताओं ने संबोधन करते कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पुरी न की गई तो वह इस संघर्ष को ओर तेज करेंगे। इस मौके यूनियन के नेताओं लखविन्दर सिंह वड़ैच, गुरचरन सिंह, हरपाल सिंह ढींडसा, जसप्रीत सिंह, सतनाम सिंह वड़ैच, गुरमेल सिंह दुग्गें, मनजीत सिंह चंगाल, दर्शन सिंह और अमनदीप कौर अन्य ने कहा कि सरकार कालेजों में काम कर रहे एडिड स्टाफ की तरह अन -एडिड स्टाफ को तनख्वाह दीं जाएं और कालेजों में खाली पोस्टों को जल्दी भरा जाये। धरने दौरान विद्यार्थी यूनियन के नुमायंदों ने भी विशेष तौर पर सम्मिलन करते पंजाब सरकार को यूनियन की उपरोक्त मांगों को जल्दी पूरा करने की मांग की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini