नूडल्स खाने के शौकीन जरुर पढ़ें ये खबर, चौंकाने वाला मामला आया सामने

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 05:17 PM (IST)

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): फिरोजपुर में सेहत विभाग की रेड के दौरान एक प्राइवेट कॉलोनी की आड़ में चल रही कथित नूडल्स फैक्ट्री से हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। फूड सेफ्टी विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सेहत विभाग की टीम ने फिरोजपुर-मोगा रोड पर स्थित एक प्राइवेट कॉलोनी में चल रही कथित नूडल्स फैक्ट्री पर रेड की। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री बिना फूड सेफ्टी लाइसेंस के चलाई जा रही थी। मौके पर साफ-सफाई की बहुत खराब हालत मिली।

हर जगह मक्खियां और मच्छर भिनभिना रहे थे। टॉयलेट के ठीक बगल में नूडल्स बनाने का काम हो रहा था और गंदगी के बीच खाने का सामान तैयार किया जा रहा था। जांच के दौरान कुछ खाली शराब की बोतलें भी मिलीं। फूड सेफ्टी ऑफिसर अभिनव कुमार ने बताया कि यह रेड गुप्त जानकारी के आधार पर की गई थी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के पास न तो वैलिड लाइसेंस था और न ही फूड सेफ्टी नियमों का पालन किया जा रहा था।  

विभाग ने फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। फिलहाल सेहत विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है। सवाल यह है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली यह फैक्ट्री इतने लंबे समय तक बिना लाइसेंस के कैसे चलती रही। अब देखना यह है कि इस मामले में और क्या खुलासे होते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News