TIKTOK पर 5 साल की स्टार संग नजर आए CM कैप्टन, लॉकडाउन पर संदेश का वीडियो वायरल

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 12:24 PM (IST)

मोगा: मोगा जिले के गांव भिंडर कलां के मजदूर परिवार की  5 वर्षीय नूरप्रीत कौर अपनी कला से इस समय सोशल मीडिया पर स्टार बनी हुई है। दरअसल, नूरप्रीत कौर टिक -टॉक पर कई वीडियो पोस्ट कर रही है, जिसे देखकर करोड़ों लोग उसके दीवाने हो रहे हैं। इसी बीच नूर की प्रसिद्धि का जादू मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर भी चला और  उन्होंने इस नन्ही स्टार से प्रभावित होकर एक वी़डियो भी बनाई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

 

वीडियो में मुख्यमंत्री नूर के साथ कर्फ़्यू को लेकर लोगों को जागरूक करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में गांव के कुछ लड़के कर्फ़्यू की ढील दौरान इकठ्ठा होकर खेलने जा रहे हैं, जिसे छत पर खड़ा नूर (नूरप्रीत कौर) वहां मौजूद मोटे को कहता है कि कर्फ़्यू घूमने -फिरने के लिए नहीं खुला बल्कि यह उनके ज़रूरी काम के लिए खुला है। इसका गलत फ़ायदा न उठाया जाए लेकिन जब उक्त लड़के उनकी बात नहीं मानते तो नूर इसकी सीधी शिकायत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से  करता है। 



इसके बाद  वहां मौजूद लड़के मुख्यमंत्री का फ़ोन देख हैरान हो जाते है। कैप्टन समझाते हैं कि वह बाहर न निकले। यदि ज़रूरी काम के लिए जाना है तो मास्क लगा कर ही जाएं। बता दें कि गुरुवार रात  7 बजे अपलोड की गई इस वीडियो को टिक-टॉक पर  अब तक लाखों से ज्यादा लोग लाइक और शेयर कर चुके है। इससे पहले  मोगा पुलिस भी नूर के साथ वीडियो का हिस्सा बन चुकी है।

 

 

Vatika