पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिस जारी, इस तारीख से कर सकते हैं Online आवेदन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 01:34 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील राज): चंडीगढ़ पुलिस में 39 कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती किए जाएंगे। इसमें ब्रास बैंड, पाइप बैंड कांस्टेबल (पुलिस आर्कैस्ट्रा) के पद शामिल हैं। पुलिस विभाग ने अधिसूचना जारी कर छह से 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

पंजाब पुलिस सर्विस रूल्स के हिसाब से जारी नोटिफिकेशन में संशोधित न्यूनतम वेतन 19,900 रुपए और भत्ता तय किया गया है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस विभाग की वैबसाइट भी देख सकते हैं। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी अलग से वैबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। भर्ती होने वालों पर सेंट्रल पे-स्केल रूल्स लागू होगा। इसमें देशभर में किसी भी राज्य या यूटी से आवेदन कर सकते हैं।

Content Writer

Vatika