IPS अधिकारियों को सरकारी कोठियां खाली करने के नोटिस जारी, जानें क्यों

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2022 - 03:06 PM (IST)

लुधियाना : आई.पी.एस. अधिकारियों को अब सरकारी कोठियां खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार जिन आई.पी.एस. अधिकारियों के लुधियान से तबादले हो चुके है उनके द्वारा सरकारी कोठियां खाली नहीं की जा रही हैं। इसके चलते नए अधिकारियों को उनके रैंक के मुताबिक आवास नहीं मिल पा रहे हैं। इसे लेकर पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा द्वारा तब्दील हो चुके अधिकारियों को आवास खली करने के मोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस जारी कर संबंधित अधिकारियों को कहा गया है कि अगर वह कोठी खाली नहीं करते तो उनसे किराया लिया जाएगा।

आपको बता दें कि 5 निजी कोठियों और 25 के करीब फ्लैट पर तबादला होने के बावजूद भी अधिकारियों ने कब्जा किया हुआ है। इसके चलते मौजूदा अधिकारियों को पुलिस लाइन में रहना पड़ रहा है।  

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash