कैप्टन के सुरक्षा सलाहकार खूबी राम को नोटिस

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 10:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (हांडा): पंजाब में पुलिस द्वारा 27 वर्ष पहले 6 लोगों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के मुख्य सुरक्षा सलाहकार खूबी राम को आरोपियों में शामिल किए जाने की मांग पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खूबी राम को नोटिस जारी किया है। 

याचिकाकर्ता की मांग को अस्वीकार करने के सी.बी.आई. अदालत के 28 नवम्बर के आदेशों के खिलाफ दायर याचिका में सुखदेव राज जोशी ने सी.बी.आई. और खूबी राम को प्रतिवादियों में शामिल किया है। गौरतलब है कि संत बाबा चरन सिंह और 3 भाइयों मेजा सिंह, केसर सिंह, गुरदेव सिंह उर्फ जगदेव सिंह और बहनोई गुरमेज सिंह और उनके बेटे बलविंद्र सिंह के अपहरण और हत्या के मामले में अदालत के आदेशों पर सी.बी.आई. ने 30 मई, 1997 को एफ.आई.आर. दर्ज की थी।

swetha