CM V/s Governor: अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्र लिख राज्यपाल से किया ये सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 05:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल पंजाब बनवारी लाल पुरोहित के बीच जुबानी जंग जारी है। कल राज्यपाल पुरोहित ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने प्रिंसिपलों को सिंगापुर भेजने के फैसले सहित 4 विषयों पर जवाब मांगा था। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल पुरोहित को एक पत्र के माध्यम  फिर से जवाब दिया है

सी.एम. मान ने लिखा है कि आपके द्वारा प्राप्त पत्र में जिन विषयों की बात कही गई है वह सभी राज्य सरकार के विषय हैं। उन्होंने कहा कि, ''इस संबंध में मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय संविधान के अनुसार मैं और मेरी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि आपने पूछा है कि किस आधार पर प्रिंसिपल को सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए चुना गया है। पंजाब के लोग यह जानना चाहते हैं कि भारतीय संविधान में स्पष्ट योग्यता के अभाव में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न राज्यपालों का चयन किस आधार पर किया जाता है? कृपया इसे बताकर पंजाबियों का ज्ञान बढ़ाएं।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini