अब Online मिलेगा जेल का खाना

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 03:35 PM (IST)

चंडीगढ़ः अब आप भी खा पाएंगे जेल का खाना, थोड़ा अजीब लगा ना…पर डरने की जरूरत नहीं है। जेल का खाना खाने के लिए आपको जेल नहीं जाना पड़ेगा।  बल्कि घर बैठे ही आपको जेल का खाना मुहैया होगा। दरअसल पंजाब के जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा था कि जेलों के बाहर कैंटीनें खोली जाएंगी। इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था।
 

मंजूरी  मिलने के बाद चंडीगढ़ की माडल जेल ने इसकी शुरूआत कर दी गई है।जेल प्रशासन की तरफ से आनलाइन खाना आर्डर करने की वैबसाईट chdmodeljail.gov.in लांच की गई है।कोई भी व्यक्ति वाजिब रेटों पर खाना आर्डर कर सकता है। यहां बता दें कि खाना बनाने के लिए स्पैशल टीम बनाई गई है, जिन की तरफ से सफाई का खास ध्यान रखा जाता है।   इसके इलावा आई.जी. ने बताया कि जेल में बनाईं जाने वाली चीजों के लिए सैक्टर 22 में शोरूम बनाया जा रहा है। यहां कैदियों की तरफ से तैयार की जाने वाली चीजें रखी जाएंगी और लोग उनकी खरीददारी भी कर सकेंगे। 
 

Punjab Kesari