अब PGI में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क प्रसव की सुविधा

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 05:24 PM (IST)

चंडीगढ़ः पी.जी.आई. चंडीगढ़ से गर्भवती महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है। अब वहां गर्भवती महिलाओं के प्रसव के साथ-साथ जब तक शिशु 1 साल तक का नहीं हो जाता तब तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। जबकि सिजेरियन डिलीवरी केस में मरीज से 1 हजार रुपए लिए जाएंगे।

इससे पहले पी.जी.आई. केवल जटिल मामले लेता था। पर अब हर गर्भवती महिला को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।  पी.जी.आई. के मैडिकल सुपरिडैंट  ए.के. गुप्ता का कहना है कि सभी सरकारी अस्पतालों में प्रसव की सुविधा निःशुल्क है। इसी को देखते हुए पी.जी.आई. में प्रसव की सुविधा निःशुल्क करने का फैसला किया गया। पी.जी.आई. के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि संस्थान में हर माह 490 जटिल प्रसव के मामले आते हैं। उनके इस कदम का उद्देश्य शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इसके तहत गर्भवती महिला को निःशुल्क भोजन, दवाईयां तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।    

swetha