Punjab में अब फिर टोल हुए फ्री, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 02:27 PM (IST)

फाजिल्का: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने बड़ा ऐलान किया है। एक महीने के लिए टोल फ्री किए जाएंगे। किसानों ने 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक टोल प्लाजा बंद करने का फैसला लिया है। सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही जिसके चलते उन्होंने संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दी है।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी 5 दिसंबर को एम.पी. को विज्ञापन देंगे। 7 को प्रदेश के डी.सी. दफ्तर को 4 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। 7 दिसंबर को कृषि मंत्री धालीवाल के साथ बैठक करेंगे। 12 दिसंबर को सी.एम. और विधायकों का घेराव किया जाएगा। बता दें कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पिछले 9 दिनों से डी.सी. दफ्तर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जब तक मांगें नहीं मानी जाती संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान पक्के मोर्चे पर बैठे हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila