600 से अधिक पासपोर्ट लेने ही नहीं आए NRI, नगर निगम जालंधर कर रहा है तालाश

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 09:08 PM (IST)

जालंधर (खुराना): मार्च से शुरु हुए लॉकडाउन से लेकर अब तक पंजाब में आए एन.आर.आई. के सैंकड़ों पासपोर्ट जालंधर नगर निगम के पास पड़े हैं लेकिन उन्हें लेने कोई नहीं आ रहा है। काफी देर इंतजार के बाद जालंधर नगर निगम ने अब खुद इन एन.आर.आईज. को संपर्क करना शुरु किया है। इस मामले में निगम स्टाफ को अब यह दिक्कत सामने आई है कि उन्हें कई एन.आर.आईज. के कॉन्टेक्ट नंबर नहीं मिल रहे हैं। 

नगर निगम जालंधर से मिली जानकारी अनुसार जिले में आए कुल 5788 एन.आर.आईज. में से 605 एन.आर.आईज. के पास पासपोर्ट नगर निगम के पास पेंडिंग पड़े हैं। जालंधर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह ने इस संबंध में विशेष निर्देश जारी कर स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि जिन एन.आर.आईज. के कॉन्टेक्ट नंबर नहीं हैं उन्हें पत्र डालकर पासपोर्ट लेने के लिए सूचना भेजी जाए। यह सभी पासपोर्ट पिछले तीन से चार महीनों के बीच के हैं। 

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान विदेशों से आने वाले एन.आर.आईज. के पासपोर्ट दिल्ली में ही उन्हें लेकर क्वारंटाइन कर दिया जाता था। यह पासपोर्ट उन्हें चौदह दिन के क्वारंटाइन के बाद ही उपलब्ध करवाए जाते थे। 

Mohit