जागो पार्टी में आए ऑस्ट्रेलियन NRI की मौत, मामला जान उड़ जाएगे होश

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2024 - 01:37 PM (IST)

खन्ना : खन्ना के मलौद कस्बा के गांव कुलाहड़ में एक एन.आर.आई. की मौत हो गई। किसी जानकार की शादी से एक दिन पहले जागो पार्टी में शराब का सेवन करने के बाद एन.आर.आई. नाले में गिरा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना संबंधी धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले किया।

जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय वरिंदर सिंह गिल लुधियाना के बुलारा गांव का रहने वाला था। वह अपने परिवार समेत आस्ट्रेलिया में रहता था। वरिंदर खुद करीब साढ़े 9 वर्ष बाद 11 अगस्त 2023 को गांव लौटा था। गत रात्रि वह अपने दोस्त के साथ मलौद के गांव कुलाहड़ में दोस्त की रिश्तेदारी में शादी आया था वहां शराब का सेवन भी किया। देर रात करीब सवा 1 बजे वरिंदर सिंह गिल दोस्त के रिश्तेदार के घर से बाहर निकला था। रात 2 बजे के करीब वहां से निकल रहे एक व्यक्ति ने देखा कि कोई नाले में गिरा पड़ा है तो शादी वाले घर में सूचना दी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो वरिंदर था, जिसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टर ने मृत करार दिया। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. हरजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने वरिंदर के दोस्त गुरप्रीत सिंह गिल के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash