लोकसभा चुनावों से पहले वोटरों की संख्या में हुआ इजाफा, Jalandhar में इतने वोटर

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2024 - 04:48 PM (IST)

जालंधरः लोकसभा चुवानों को लेकर सभी पार्टियां जोरों से तैयारियां कर रही हैं। सिर्फ पार्टियां ही नहीं जनता भी पहले से अधिक जागरूक हो गई है, उन्हें अपने वोट के अधिकार का सही इस्तेमाल करने का पता चल रहा है। देश की सरकारों द्वारा भी वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाते रहते हैं। जिसमें छात्र-छात्राओं को वोटर बनाने हेतु प्रेरित करने व मतदाताओं को साक्षर करने, महिलाओं की मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष प्रकार से प्रयत्न किए जाते हैं। इसी के परिणामस्वरूप 2019 के मुकाबले इस बार के लोकसभा चुनावों में वोटरों की सूची में इजाफा हुआ है। इस इजाफे में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या में ज्यादा वृद्धि हुई है। इसके साथ-साथ ट्रांस जेंडर की संख्या भी दोगुनी हूई है। 

बात अगर जालंधर की करें तो सिर्फ इस जिले में ही वोटरों की संख्या पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले बढ़कर 21,694 हो गई है और इनमें 12,722 महिलाओं की संख्या है। इसके अलावा 2019 में जेंडर वोटर 20 थे जो बढ़कर 44 हो गए हैं। जालंधर में कुल वोटर 1638712 हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 852546 व महिलाओं की संख्या 786122 महिला तथा 44 जेंडर वोटर व अन्य वोटर हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Neetu Bala

Related News