चंडीगढ़ में खत्म हुआ ODD EVEN सिस्टम, दूसरे राज्यों के लिए जल्द शुरू होंगी लॉन्ग रूट बसें

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2020 - 11:44 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): शहर की भीड़भाड़ वाली बूथ मार्कीटों से ऑड-ईवन सिस्टम हटा दिया गया है। शुक्रवार से यहां सभी दुकानें खोली जा सकेंगी। प्रशासन ने साथ ही ये भी साफ कर दिया है कि इन मार्कीटों में मास्क व सोशल डिस्टैंस नियमों की पालना करवाने की जिम्मेदारी दुकानदारों की होगी।

वहीं दूसरे राज्यों के लिए सी.टी.यू. की लांग रूट की बसों को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आई.एस.बी.टी.-17 पर चल रही मंडी को भी सैक्टर-26 में शिफ्ट किया जाएगा। यह फैसले बुधवार को प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई वार रूम मीटिंग में लिए गए।

Vatika