4 आई.ए.एस., 6 पी.पी.एस. व 1 पी.सी.एस. अधिकारी तबदील

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 08:52 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब सरकार ने  4 आई.ए.एस., 6 पी.पी.एस. व 1 पी.सी.एस. अधिकारी का तबादला किया है। 

जारी आदेशानुसार आई.ए.एस. अधिकारियों में मनजीत सिंह बराड़ को निदेशक उद्योग व व्यापार और एम.डी. पंजाब अलक्लीज व कैमीकल लि. के साथ विशेष सचिव उद्योग व व्यापार का अतिरिक्त कार्य, माधवी कटारिया को विशेष सचिव पी.डब्ल्यू.डी. के साथ कंट्रोलर पिं्रटिंग एंड स्टेशनरी व राज्य सूचना आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार, विनीत कुमार को अतिरिक्त सचिव तालमेल व स्मॉल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट निगम के एम.डी. का अतिरिक्त कार्य, पूनमदीप कौर को ए.डी.सी. विकास पटियाला व पी.आर.टी.सी. के एम.डी. का अतिरिक्त कार्य दिया गया है। पी.सी.एस. अधिकारी हरकीरत कौर को ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम पटियाला व डिप्टी डायरैक्टर प्रशासन, जल सप्लाई व सीवरेज विभाग मुख्यालय पटियाला का अतिरिक्त कार्य दिया गया है।

इसी तरह पी.पी.एस. अधिकारियों में सुखपाल सिंह को एस.पी. स्पैशल प्रोटैक्शन यूनिट पंजाब, राजविन्द्र सिंह सोहल को ए.आई.जी. लॉ एंड ऑर्डर-3 व एन.आर.आई. मामलों का अतिरिक्त कार्य, प्रीतपाल सिंह को सहायक कमांडैंट पहली रिजर्व बटालियन पटियाला व एस.पी. जोनल क्राइम पटियाला का अतिरिक्त कार्य, सूबा सिंह को ए.डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन जालंधर, मनविन्द्र सिंह को सहायक कमांडैंट दूसरी कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ तथा संदीप शर्मा को एस.पी. मुख्यालय फिरोजपुर तैनात किया गया है।

swetha