विजिलेंस के खिलाफ छुट्टी पर गए अब इस विभाग के अधिकारी, पढ़े पूरी खबर
punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 02:28 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में विजिलेंस के खिलाफ छुट्टियों पर गए पी.सी.एस. एसोसिएशन के अधिकारियों के बाद अब एक्साइज व टैक्सेशन विभाग के अधिकारी भी छुट्टी पर चले गए हैं। जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारी एक दिन यानि की आज के लिए छुट्टी पर गए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए एक्साइज व टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विजिलेंस मनमानी पर उतर आई है और उन्हें बिना वजह के परेशान किया जा रहा है।
विजिलेंस से परेशान एक्साइज व टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों ने पी.सी.एस. एसोसिएशन के आंदोलन का समर्थन करते हुए एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here