पंजाब में 6 बेटियों के पिता की ह/त्या, बेरहमी से उतारा मौ-त के घाट

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 04:19 PM (IST)

सादिक : जिला फरीदकोट के सादिक के नजदीक ढाब शेर सिंह वाला गांव में गत रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक गरीब परिवार के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का घर गांव के बाहर बनी ढाणी में है और बीती रात उसका परिवार कहीं गया हुआ था और वह घर में अकेला था। रात में अज्ञात व्यक्तियों ने उसके सिर में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घर के बाहर पुलिस को एक घोटना भी मिला है।      

परिजनों का कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और घर में लूटपाट करने वाला कुछ नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. डॉ. प्रज्ञा जैन, आई.पी.एस. पी. जसजीत सिंह, डी.एस.पी. शमशेर सिंह, अंग्रेज सिंह और संजीव कुमार व विभिन्न पुलिस स्टेशनों के एस.एच.ओ. सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि पुलिस अलग-अलग एंगल से घटना की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान प्यारा सिंह (60) पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव ढाब शेर सिंह वाला के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News