जालंधरःबुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 12:32 PM (IST)

जालंधर(जसप्रीत):मॉडल हाउस एरिया में घरेलू परेशानी के चलते 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला ठाकुर देवी पत्नी स्वर्गीय अजीत सिंह मॉडल हाउस में स्थित डाकखाना वाली गली में रहती थी।

आज सुबह जब घर काम करने वाली नौकरानी आई तो उसने देखा कि दरवाजा बंद था। अंदर से कुछ जलने की बदबू आ रही है। इस पर उसने आसपास रहते लोगों को बुलाया। उन्होंने आकर दरवाजा तोड़ अंदर देखा तो बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश पड़ी थी। लोगों ने तुरंत ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप के प्रभारी बरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
 

swetha