OMG! पत्नी को जन्मदिन पर दिया नायाब तोहफा, चांद पर खरीदा प्लॉट

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 03:54 PM (IST)

बस्सी पठाना (राजकमल): गांव जंडियाला मंजकी जिला जालंधर के निवासी हरजीत सिंह जोकि आजकल इटली में रह रहे हैं, ने अपनी पत्नी मनजीत कौर के जन्मदिन पर उनको चाँद पर एक एकड़ के प्लाट का तोहफा दिया है। ऐसा कर के वह दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने चांद पर प्लॉट ख़रीदे हैं। 


आपको बता दें कि अभिनेता शाहरुख ख़ान और अभिनेता सुशांत राजपूत ने भी चांद पर जमीन का टुकड़ा खरीदा हुआ है। हरजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता है, इसलिए वह अपनी पत्नी मनजीत कौर को उसके जन्मदिन पर कोई नायाब तोहफा देना चाहता था। फिर उसने चांद पर प्लॉट खरीद कर अपनी पत्नी को यह तोहफा दिया। उनकी तरफ से दिए गए तोहफ़े की आज हर तरफ़ चर्चा हो रही है। 

Tania pathak