चैत्र नवरात्रों पर CM मान ने पंजाब वासियों को शुभकामनाएं देते हुए की यह कामना

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 12:30 PM (IST)

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पंजाब वासियों को चैत्र नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं। भगवंत मान ने बधाई देते अरदास की है कि परमात्मा सबका भला करे। भगवंत मान ने सोशल मीडिया और ट्वीट करते हुए लिखा है कि "चैत्र नवरात्रों के शुभ मौके पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं।
"मैं कामना करता हूं कि मां शक्ति की पूजा का यह त्योहार आपके जीवन में खुशहाली, तरक्की और शांति लेकर आए।''

यह भी पढ़ें : नगर निगम चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने की तैयारियां शुरू

बता दें कि चैत्र के नवरात्र 02 अप्रैल, 2022 दिन शनिवार यानी कि आज से शुरू हो गए हैं। यह नवरात्रे 11 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को खत्म होंगे। चैत्र के नवरात्रों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। चैत्र के नवरात्र समय रामनवमी का त्योहार भी आता है। चैत्र नवरात्र के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए इसको रामनवमी कहा जाता है। इन नवरात्रों का भारत में बहुत ही महत्व माना जाता है और भक्त में नवरात्रों के लिए बहुत श्रद्धा देखने को मिलती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila