भारत-पाक सीमा पर जवानों को लगा करंट, 1 की मौत, 3 घायल

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 07:13 PM (IST)

फाजिल्का(सुनील नागपाल): भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के फाजिल्का सैक्टर में तैनात 181 बटालियन के जवानों को आज करंट लग जाने की सूचना मिली है। अचानक करंट लगने से 1 जवान की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। 

जानकारी मुताबिक सभी जवान सीमा के नजदीक लगी कंटीली तार के पास फल्ड लाइटों को ठीक करने का काम कर रहे थे। इस दौरान खेत में जाती बिजली की एक तार से उनको करंट पड़ गया।घटना का पता लगने पर जवानों को फाजिल्का के अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक जवान को मृतक घोषित कर दिया। 

Vaneet