महाशिवरात्रि पर मंदिरों में दिखी रौनके, भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा जांलधर (तस्वीरें)

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 02:34 PM (IST)

जालंधर (सोनू): आज पूरे देश भर में धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत जालंधर में भी अलग-अलग मंदिरों में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्त भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं और बम-बम भोलेनाथ के जयकारों से सभी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे लगी हुई है।

इसी के अंतर्गत जालंधर के मखदूमपुरा में शिवबाड़ी मंदिर में काफ़ी रौनके देखने को मिलीं। भक्त जयकारे लगाते हुए शिव भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं। इस के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर लंगर भी लगाए गए हैं। यहां बता दें कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने और उनकी विधि-विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन व्रत रखने और शिव पूजा करने से शिव वरदान की प्राप्ति होती है।

महाशिवरात्रि को हुआ था शिव विवाह 
शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि को भगवान शिव का देवी पार्वती के साथ विवाह हुआ था। दोनों का विवाह महाशिवरात्रि के प्रदोश काल में हुआ था। सूरज डूबने के बाद 2 घंटे और 24 मिनट की मियाद प्रदोश काल कहलवाती है। मान्यता है कि इस समय पर भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर नृत्य करते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि पर प्रदोश काल में महादेव की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

Content Writer

Tania pathak